औरैया में MLC चुनाव के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत:शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों की जीत के लिए जिला कार्यालय पर हुई बैठक

Oct 08, 2026 - 16:36
0
औरैया में MLC चुनाव के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत:शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों की जीत के लिए जिला कार्यालय पर हुई बैठक
औरैया में आगरा खंड शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कार्यालय पर गुरुवार को दो बजे चुनाव संचालन समिति और पार्टी पदाधिकारियों की एक अहम बैठक हुई। इसमें स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ और पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया शामिल हुए। बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने कार्यकर्ताओं को मतदाता संपर्क अभियान, सूची सत्यापन और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के निर्देश दिए। डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ ने कहा कि मतदाताओं से लगातार संपर्क कर उनकी समस्याएं समझना और संगठन का संदेश पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय से काम करने का आह्वान किया। शिक्षक प्रत्याशी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी और स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह के चुनाव की तैयारियों पर भी बात हुई। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User