गीतकार डॉ. राजीव राज को मिला डॉ. उर्मिलेश सम्मान:लखनऊ में परिवार ने किया सम्मानित, कई साहित्यकार रहे मौजूद
लखनऊ में हुए राष्ट्रीय पुस्तक मेले में गीतकार डॉ. राजीव राज को डॉ. उर्मिलेश शंखधार सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश साहित्य सभा ने दिवंगत परिजनों की याद में आयोजित कार्यक्रम में दिया। बदायूं के मशहूर कवि डॉ. उर्मिलेश की पत्नी मंजुला शंखधार और उनके बच्चों डॉ. सोनरूपा विशाल, रजतूपा और डॉ. अक्षत अशेष ने डॉ. राजीव राज को यह सम्मान दिया। राज्य सूचना आयोग के स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता भी इस मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में एक काव्य सम्मेलन भी हुआ, जिसमें नरेंद्र गरल, बलराम श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह चौहान, गजेंद्र प्रयांशु और डॉ. राजीव राज ने अपनी रचनाएं सुनाईं। सभी साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का नाम 'प्रणाम' था, जिसका मकसद उन अपनों को याद करना था जो अब नहीं हैं। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान डॉ. सर्वेश अस्थाना ने सभी अतिथियों और साहित्यकारों का धन्यवाद दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)