औरैया में नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा:भक्तों ने संतान सुख और समृद्धि के लिए की आराधना
शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता नारी शक्ति और मातृत्व का प्रतीक हैं। भक्तों ने मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और संतान सुख की कामना की। औरैया शहर के मां मंगला काली मंदिर, आवास विकास स्थित काली माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर, फूलमती मंदिर और बड़ी माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कार्तिकेय को स्कंद भी कहते हैं। तारकासुर का वध कार्तिकेय ने ही किया स्कंद की माता होने के कारण देवी के इस स्वरूप का नाम स्कंदमाता पड़ा। मान्यता है कि तारकासुर का वध कार्तिकेय ने ही किया था। मां स्कंदमाता की पूजा से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की खुशहाली और मंगल की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)