यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में कैंटर ने टक्कर मारी:ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

Oct 15, 2026 - 11:28
0
यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में कैंटर ने टक्कर मारी:ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात करीब 12:05 बजे माइलस्टोन 60 पर नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक कैंटर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि ट्रक चालक सुरक्षित रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर किनारे खड़ा कराया। पुलिस के अनुसार, कैंटर संख्या यूपी 83 ईटी 3231 नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 60 के पास कैंटर चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या एचपी 17 जी 2127 में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी अचानक हुई कि कैंटर चालक को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे में कैंटर चालक शिवेंद्र पुत्र श्यामपाल सिंह निवासी गांव मछरिया, थाना फरिहा, जिला फिरोजाबाद को हल्की चोटें आईं। वहीं, ट्रक चालक विनोद पुत्र सागर सिंह निवासी पोटासाहिब, हिमाचल प्रदेश को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा कराया, जिससे एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित न हो। घटना की सूचना पीआरवी 5837 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। इसके बाद बाजना कट मोबाइल टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। हादसे में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आना दुर्घटना का कारण बना। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान नींद या थकान महसूस होने पर वाहन चलाने से बचें। सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर पर्याप्त आराम करने के बाद ही आगे की यात्रा करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User