औरेया में ऑटो की टक्कर से युवक की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

Sep 24, 2026 - 22:23
0
औरेया में ऑटो की टक्कर से युवक की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल
औरेया के बिधूना कस्बे के बेला बाईपास रोड पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में 35 साल के युवक की मौत हो गई। रामलीला मैदान के सामने एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। युवक टीन की चादर खरीदकर पैदल सड़क पार कर रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के नगरिया सरावा गांव का रहने वाला सुनील कुमार (35) पुत्र रघुवीर बिधूना बाजार में टीन की चादर खरीदने आया था। शाम करीब 6 बजे खरीदारी के बाद वह बेला बाईपास रोड पर रामलीला मैदान के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सुनील को तुरंत बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे बड़े अस्पताल रेफर करने की तैयारी की, लेकिन इसी बीच सुनील की मौत हो गई। सुनील की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि सुनील की पत्नी अर्चना पिछले 10-12 साल से दिल्ली में अलग रह रही हैं। सुनील अपने पीछे 13 साल की बेटी कनिष्का और 7 साल के बेटे वंशू को छोड़ गए हैं। इस हादसे से दोनों बच्चों ने अपने पिता को खो दिया है। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि रामलीला मैदान के पास ऑटो की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User