देवरिया में भूमि विवाद में बड़े भाई की मौत:दो भाइयों के बीच हुई थी मारपीट, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Sep 24, 2026 - 22:23
0
देवरिया में भूमि विवाद में बड़े भाई की मौत:दो भाइयों के बीच हुई थी मारपीट, इलाज के दौरान दम तोड़ा
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री पांडेय गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में घायल बड़े भाई राजेंद्र प्रताप सिंह (63) की गुरुवार रात करीब आठ बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। राजेंद्र प्रताप सिंह स्व. उदय नारायण सिंह के बेटे थे। उनकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र प्रताप सिंह का अपने भाई रणजीत उर्फ भोला सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां गुरुवार रात करीब आठ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजेंद्र की मौत की खबर गांव और परिवार के लोगों को मिलते ही घर में शोक का माहौल हो गया। राजेंद्र के दामाद बलजीत सिंह जंगल सहजौली, बैतालपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद राजेंद्र को गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद से ही उनका एम्स में इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, विवाद के कारणों और मारपीट की परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User