अवैध खनन पर तीन लोगों पर 10.50 लाख का जुर्माना:अमरोहा में डीएम ने लिया एक्शन, जुलाई-अगस्त में सीज किए गए थे वाहन

Oct 08, 2026 - 09:07
0
अवैध खनन पर तीन लोगों पर 10.50 लाख का जुर्माना:अमरोहा में डीएम ने लिया एक्शन, जुलाई-अगस्त में सीज किए गए थे वाहन
अमरोहा में अवैध खनन के मामले में जिलाधिकारी ने तीन लोगों पर कुल 10.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि इन लोगों ने ट्रैक्टर लोडर के जरिए अवैध खनन किया था। खनन विभाग ने जुलाई और अगस्त में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया था। अब मामले में तीनों पर जुर्माना लगाया गया है। खनन अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि ईस्ट शालीमार बाग, दिल्ली निवासी कैलाश गर्ग, ढकिया चमन निवासी मोहम्मद अफसर और अतरासी निवासी साजिद अली पर साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। तीनों पर अवैध खनन में शामिल होने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। जिले में दो लाइसेंसधारक, अवैध खनन पर कार्रवाई जारी खनन अधिकारी के मुताबिक जिले में अवैध खनन का काम तेजी से चल रहा है, जबकि वैध खनन के लिए लाइसेंस धारक सिर्फ दो लोग हैं। डीएम के निर्देश पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनन विभाग वाहनों की जांच और सीज करने की कार्रवाई भी कर रहा है। रामपुर का लाइसेंस, अमरोहा में बजरी लाने पर डंपर सीज हाल ही में खनन विभाग ने एक डंपर भी सीज किया था। विभाग के अनुसार डंपर के पास रामपुर तक का लाइसेंस था, लेकिन वह अमरोहा जिले की सीमा में बजरी लेकर आया था। नियमों के उल्लंघन पर वाहन को सीज कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User