अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मनाया NSS स्थापना दिवस:नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Sep 25, 2026 - 07:22
0
अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मनाया NSS स्थापना दिवस:नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और पंडित बिरजू महाराज सांस्कृतिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'एनएसएस स्थापना दिवस' बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. आनंद बल्लभ जोशी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. बीना राय द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने छात्राओं को समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, एनएसएस गीत, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, काव्य पाठ और नृत्य जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। विशेष रूप से “AI: वरदान या श्राप” विषय पर प्रस्तुत किए गए नुक्कड़ नाटक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डॉ. जोशी ने छात्राओं को एनएसएस के मूल मंत्र “Not Me But You” (मैं नहीं, आप) का स्मरण कराते हुए समर्पण भाव से काम करने की सीख दी। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र संघ की नैन्सी सिंह, आकांक्षा भारती और इनाया खान ने किया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी श्रीमती मीना कुमारी, सुश्री कविता यादव, सांस्कृतिक क्लब की सचिव प्रो. प्रीति अवस्थी सहित कई शिक्षकगण उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User