अवध विवि में कल 'युवा-संवाद':विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विचार साझा करेंगे

Oct 07, 2026 - 17:33
0
अवध विवि में कल 'युवा-संवाद':विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विचार साझा करेंगे
मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 8 अक्टूबर यानी गुरुवार को एक विशेष 'युवा-संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आकाशवाणी अयोध्या और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। यह विशेष सत्र गुरुवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक विश्वविद्यालय के वशिष्ठ परिसर स्थित सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केंद्र (तुलसी भवन) में आयोजित होगा। इस परिचर्चा में विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अहम विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे, जहां युवाओं को अपनी बात बेझिझक रखने का खुला मंच मिलेगा। इस रिकॉर्डेड कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 10 अक्टूबर (2026) को सुबह 8:15 बजे आकाशवाणी अयोध्या के विभिन्न प्लेटफार्मों पर किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में डॉ. शिवांश कुमार और डॉ. अंकित मिश्र युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। परिचर्चा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विशेषज्ञ डॉ. आलोक मनदर्शन ने बताया कि जीवन में करीब दो-तिहाई मनोविकारों की शुरुआत युवावस्था में ही होती है, लेकिन संकोच और अज्ञानता के कारण अक्सर इनका समय पर उपचार नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि यह सत्र युवाओं के लिए 'मनोदर्पण' का कार्य करेगा, जिससे उनकी मानसिक अंतर्दृष्टि का विकास होगा और वे अपनी समस्याओं पर खुलकर बात कर सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User