मऊ में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम:लोगों को गर्मी-उमस से राहत; खेतों में पानी भरने से किसान चिंतित
मऊ में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह हल्की धूप के बाद शाम करीब 4 बजे जिले के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। आसमान में काले बादल छाए रहे और गरज के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। 31 डिग्री रहा अधिकतम तापमान बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया, लेकिन कई क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया। जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता के अनुसार, इस वर्ष अब तक जिले में करीब 450 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में करीब 446 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस तरह इस साल पिछले वर्ष की तुलना में करीब 4 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई है। अगैती धान के गिरने की आशंका लगातार बारिश और हवा से अगैती धान की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। तेज हवा के साथ बारिश होने से तैयार हो रही धान की फसल के गिरने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को इससे उत्पादन प्रभावित होने की चिंता है। मूंगफली के खेतों में भरा पानी बारिश से मूंगफली की खेती करने वाले किसानों की परेशानी भी बढ़ी है। कई खेतों में पानी भरने से फसल जलमग्न हो गई। किसानों को आशंका है कि लंबे समय तक खेतों में पानी जमा रहने से मूंगफली की फसल खराब हो सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)