अवध यूनिवर्सिटी की 4 छात्राओं से बैड टच, प्रोफेसर निलंबित:अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रोफेसर विनोद कुमार श्रीवास्तव पर हुई कार्रवाई

Oct 14, 2026 - 11:15
0
अवध यूनिवर्सिटी की 4 छात्राओं से बैड टच, प्रोफेसर निलंबित:अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रोफेसर विनोद कुमार श्रीवास्तव पर हुई कार्रवाई
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 4 छात्राओं की शिकायत पर अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रोफेसर विनोद कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं ने प्रोफेसर पर अनुचित तरीके से छूने, अपने केबिन में बुलाने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप लगाए हैं। विवि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करा दी है। फाइन आर्ट्स विभाग की चार छात्राओं की शिकायतों के बाद कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट आधार पर प्रोफेसर को निलंबित केकिया है। निलंबन अवधि में उन्हें विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग से संबद्ध किया गया है। आंतरिक शिकायत समिति की तीन सदस्यीय टीममामले की जांच कर रही विवि के कुलसचिव विनय कुमार सिंह के मुताबिक, विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के तहत आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की तीन सदस्यीय टीममामले की जांच कर रही है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने तक प्रोफेसर निलंबित रहेंगे। उधर, प्रोफेसर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने इसके पीछे साजिश होने की आशंका भी जताई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User