ललितपुर में नाग-नेवले की लड़ाई कैमरे में कैद:मादौन गांव में करीब 20 मिनट तक चला संघर्ष, युवक ने बनाया वीडियो
ललितपुर के जाखलौन थाना क्षेत्र के मादौन गांव में नाग और नेवले की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे सामने आए इस वीडियो में दोनों के बीच संघर्ष होता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार दोपहर की है। करीब 20 मिनट तक चले संघर्ष के बाद सांप पत्थरों के बीच घुस गया। जानकारी के मुताबिक, गांव का एक युवक मंगलवार दोपहर सड़क किनारे से गुजर रहा था। तभी उसने सड़क से करीब 10 मीटर दूर लगभग 10 फीट लंबे सांप को देखा। इसी दौरान एक नेवला सांप पर हमला कर रहा था। सांप ने भी पलटकर नेवले पर हमला किया। दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। बताया जा रहा है कि नेवले के हमले में सांप घायल हो गया। करीब 20 मिनट तक चली लड़ाई के बाद सांप पत्थरों के बीच घुस गया। इस पूरे घटनाक्रम का युवक ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देखें नाग और नेवले की लड़ाई की 5 तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)