अयोध्या के निर्मली कुंड पर प्रतिमा विर्सजन की तैयारी शुरू:डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, सेक्टर-जोन में बांटकर CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी

Oct 09, 2026 - 19:24
0
अयोध्या के निर्मली कुंड पर प्रतिमा विर्सजन की तैयारी शुरू:डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, सेक्टर-जोन में बांटकर CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी
अयोध्या में दुर्गा पूजा और दशहरा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने गुप्तार घाट स्थित निर्मली कुंड विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विसर्जन मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। संबंधित विभागों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जीआईसी से निकलने वाले प्रतिमा विसर्जन जुलूस से लेकर निर्मली कुंड तक पूरे क्षेत्र को सेक्टर और जोन में बांटा जाएगा। राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। विसर्जन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ की व्यवस्था भी की जाएगी। चेकर्ड प्लेट्स से आसान होगा आवागमन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि विसर्जन स्थल पर चेकर्ड प्लेट्स बिछाई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं और वाहनों को आने-जाने में परेशानी न हो। सिंचाई विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को प्रतिदिन निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा के साथ अयोध्या में दीपोत्सव को भी भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। पिछले आयोजनों में की गई अच्छी व्यवस्थाओं को दोहराया जाएगा। साथ ही नए सुझावों को लागू करने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User