प्रयागराज में 10 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार:जीआरपी ने पकड़ा, 17 मुकदमे दर्ज; तीन मोबाइल बरामद, 2025 में इनाम हुआ था घोषित

Oct 09, 2026 - 19:24
0
प्रयागराज में 10 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार:जीआरपी ने पकड़ा, 17 मुकदमे दर्ज; तीन मोबाइल बरामद, 2025 में इनाम हुआ था घोषित
प्रयागराज रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामान चोरी करने के आरोपित 10 हजार रुपये के इनामी मुकद्दर निषाद उर्फ मुकद्दर पटेल को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नैनी थाना क्षेत्र के चक गरीब दास का पुरा, मामा-भांजा तालाब का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 26 साल है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ प्रयागराज में अलग-अलग अपराधों के कुल 17 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है। जीआरपी के अनुसार, शुक्रवार को नैनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर गेट संख्या एक के पास रैंप के नजदीक सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी को पकड़ा गया। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी रेलवे अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण और जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। नैनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर कुमार ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। धीमी ट्रेन से मोबाइल चुराकर कूदने का आरोप पुलिस के मुताबिक, मुकद्दर चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामान चोरी करता था। नैनी रेलवे पुल पर धीमी गति से गुजरने वाली ट्रेनों से सामान चोरी करने के बाद वह नीचे कूदकर भाग जाता था। पुलिस का दावा है कि पकड़े जाने के डर से वह रेलवे पुल से नदी में भी कूद जाता था। चोरी के मोबाइल और सामान बेचकर मिलने वाले रुपये वह अपने शौक पूरे करने में खर्च करता था। जीआरपी के तीन मुकदमों का खुलासा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जीआरपी प्रयागराज में दर्ज तीन मुकदमों का खुलासा किया है। इनमें मुकदमा संख्या 285/2026, 433/2026 और 278/2026 शामिल हैं। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(C), 317(2) और 317(4) लगाई गई हैं। चोरी, गैंगस्टर और एनडीपीएस के भी मुकदमे पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 से ही चोरी और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। जीआरपी प्रयागराज में वर्ष 2019 के कई मुकदमे चोरी और चोरी का सामान रखने या खरीदने-बेचने से संबंधित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User