अयोध्या में 10 हजार दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित:राम जानकी मंदिर में नीम करोली बाबा की प्रतिमा, पंडालों में तैनात रहेगी महिला पुलिस

Oct 10, 2026 - 16:16
0
अयोध्या में 10 हजार दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित:राम जानकी मंदिर में नीम करोली बाबा की प्रतिमा, पंडालों में तैनात रहेगी महिला पुलिस
रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। इस बार श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के साथ बर्फानी बाबा और नीम करोली बाबा के दर्शन का अवसर भी मिलेगा। फतेहगंज स्थित राम जानकी मंदिर में पहली बार नीम करोली बाबा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा की व्यापक तैयारियां की हैं। डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन बर्मा ने बताया कि अयोध्या मंडल के पांचों जिलों में करीब 10 हजार दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। सभी पूजा पंडालों में पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिस और वालंटियर तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में पीएसी और सिविल पुलिस के जवान भी लगाए जाएंगे। विसर्जन स्थलों पर तैनात रहेंगे गोताखोर डीआईजी ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदियों में एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर तैनात रहेंगे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और पूजा पंडालों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय रहेगी। डीजे की आवाज पर भी रहेगी नजर पर्व के दौरान ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए डीजे संचालकों के साथ बैठक की गई है। उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार ही आवाज रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कुछ दुर्गा पूजा समितियों ने इस बार डीजे का इस्तेमाल नहीं करने का निर्णय लिया है। पुलिस-प्रशासन ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। राम जानकी मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के मुताबिक, इस बार मंदिर में नीम करोली बाबा की प्रतिमा की स्थापना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी। नवरात्र के दौरान पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User