कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नए भवनों की जांच:मऊ में सीडीओ ने परखी निर्माण गुणवत्ता और सुविधाएं

Oct 10, 2026 - 16:16
0
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नए भवनों की जांच:मऊ में सीडीओ ने परखी निर्माण गुणवत्ता और सुविधाएं
मऊ जिले के विकास खंड रानीपुर के रामबन काझा स्थित नवनिर्मित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के भवनों का शनिवार को 3 बजे मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एकेडमिक ब्लॉक और बालिका छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण भवन हस्तांतरण जांच समिति के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने एकेडमिक ब्लॉक में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं का जायजा लिया। इसके अलावा स्टाफ रूम, एनसीसी रूम, स्पोर्ट्स रूम और शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बालिका छात्रावास के भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। गुणवत्तापूर्ण निर्माण और सुरक्षित वातावरण पर जोर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भवनों की गुणवत्ता, निर्माण कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं का नियमानुसार परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय और छात्रावास का हस्तांतरण निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। निरीक्षण का उद्देश्य भवनों की गुणवत्ता और आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का आकलन कर हस्तांतरण प्रक्रिया को मानकों के अनुसार पूरा कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User