अयोध्या में 15 साल की लापता किशोरी बरामद:मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज, जांच अधिकारी बोले-रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

Oct 06, 2026 - 20:07
0
अयोध्या में 15 साल की लापता किशोरी बरामद:मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज, जांच अधिकारी बोले-रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली रुदौली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में मां की तहरीर पर केस दर्ज उसे बरामद कर लिया है। चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने मंगलवार को बताया कि मेडिकल और न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को घर से ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 30 सितंबर की रात करीब दो बजे घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। तहरीर में आरोप लगाया गया कि गांव का ही मोनू उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से कहीं ले गया है। किशोरी की मां ने यह भी आरोप लगाया कि गांव निवासी रामअवध की पत्नी की भी किशोरी को घर से ले जाने में भूमिका है। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चलने पर पीड़िता की मां ने दो अक्टूबर को कोतवाली रुदौली में तहरीर देकर पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की। चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने 6 अक्टूबर मंगलवार को बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके साथ ही न्यायालय में उसके बयान भी दर्ज कराए जा रहे हैं। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार किशोरी के बरामद होने के बाद उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस किशोरी के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User