अयोध्या में 181.20 लाख से होगी नहरों की सिल्ट सफाई:15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक बंद रहेगी नहर, 25 अक्टूबर से शुरू होगा काम
अयोध्या जिले में शारदा सहायक नहर के रजबहों और अल्पिकाओं के टेल तक पानी नहीं पहुंचने की समस्या दूर करने के लिए सिंचाई विभाग सिल्ट सफाई कराएगा। इसके लिए 181.20 लाख रुपए की कार्ययोजना को मंजूरी मिली है। 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक नहर बंदी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। विभाग 25 अक्टूबर से सफाई का काम शुरू कराएगा। इससे रबी सीजन में किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। टेल तक पानी नहीं पहुंचने से किसान परेशान शारदा सहायक नहर के रजबहों और अल्पिकाओं के अंतिम छोर यानी टेल तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों को सिंचाई में परेशानी होती है। किसान लंबे समय से नहरों की सिल्ट सफाई की मांग कर रहे थे। किसानों की समस्या को देखते हुए सिंचाई विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। कार्ययोजना को मंजूरी मिलने के बाद अब सफाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। अयोध्या और बाराबंकी के सिंचाई क्षेत्र होंगे कवर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश गौतम ने बुधवार को बताया कि सिल्ट सफाई के लिए 181.20 लाख रुपए की कार्ययोजना स्वीकृत हुई है। शारदा सहायक नहर का कमांड एरिया रुदौली ब्लॉक के रामशरणदासपुर से शुरू होता है। रुदौली और मवई ब्लॉक की नहरें बाराबंकी जिले के सिंचाई क्षेत्र से भी जुड़ी हैं। इस क्षेत्र में सिल्ट सफाई का काम बाराबंकी का सिंचाई विभाग कराएगा। अयोध्या में नहर से जुड़े कार्यों के लिए सिंचाई विभाग नोडल की भूमिका निभा रहा है। पानी कम होने पर शुरू होगी सफाई अधिशासी अभियंता के मुताबिक, नहर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। पानी का स्तर धीरे-धीरे कम होने के बाद सफाई का काम शुरू कराया जाएगा। नहरों से सिल्ट निकालने के बाद पानी का प्रवाह बेहतर होने की उम्मीद है। इससे रबी की फसलों की सिंचाई के दौरान किसानों को खेतों तक पानी पहुंचाने में सहूलियत होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)