अयोध्या में 36 घंटे से बारिश:35 किमी की रफ्तार से चली हवाएं, मूसलाधार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता; फसलें गिरने लगीं

Sep 25, 2026 - 10:43
0
अयोध्या में 36 घंटे से बारिश:35 किमी की रफ्तार से चली हवाएं, मूसलाधार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता; फसलें गिरने लगीं
अयोध्या जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले करीब 36 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह से कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के साथ 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ। लगातार बारिश और हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलें तेज हवा के कारण गिरने लगी हैं। ऐसे में बारिश का सिलसिला लंबा चलने पर किसानों को फसल नुकसान की आशंका सता रही है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार जिले में बारिश का दौर 29 सितंबर तक जारी रह सकता है। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने और फसलों में अत्यधिक नमी की स्थिति बनने से किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 23 डिग्री पहुंचा सुबह का तापमान बारिश का सीधा असर तापमान पर भी पड़ा है। शुक्रवार सुबह अयोध्या में तापमान गिरकर करीब 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। कई कॉलोनियों में भरा पानी लगातार बारिश से शहर के कई निचले इलाकों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। अयोध्या सब्जी मंडी और जलवानपुरा में बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोग पानी के बीच से होकर गुजरते नजर आए। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर भी यातायात की रफ्तार धीमी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन के सामने जलभराव वाले इलाकों से पानी की निकासी और लोगों को राहत देने की चुनौती बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User