शाहजहांपुर में बीच-सड़क मारपीट,युवक के सिर पर ईंट से हमला:वीडियो वायरल, सड़क पर गिरा युवक; पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
शाहजहांपुर में बीच सड़क पर दो युवकों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान एक तीसरे युवक ने आकर ईंट से एक युवक के सिर पर हमला कर दिया। ईंट सीधे सिर पर लगने से युवक सड़क पर गिर गया। हमलावर ने इसके बाद भी उस पर हमला जारी रखा। मारपीट की घटना बुधवार की बताई जा रही है। इस पूरी घटना का एक वीडियो शुक्रवार सुबह सामने आया है। हालांकि, परशुरामपुरी पुलिस ने इस घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। यह वीडियो परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के बाबू नगर और आजाद नगर जाने वाले तिराहे के पास का है। यहां रोज की तरह सड़क पर लोगों की आवाजाही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी दोनों को अलग करने या मारपीट रोकने की कोशिश नहीं की। इसी बीच एक तीसरा युवक ईंट लेकर मौके पर आया और मारपीट कर रहे एक युवक के सीधे सिर पर हमला कर दिया। ईंट लगते ही वह जमीन पर गिर गया। वह फिर उठा और मारपीट करने की कोशिश करने लगा। कुछ दूर जाकर वह फिर गिर गया और ईंट मारने वाले युवक ने उस पर दोबारा हमला किया। 24 सेकंड का यह वीडियो गुरुवार रात सामने आया है। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गयी।थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि थाने में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)