अयोध्या में 60213 उपभोक्ताओं ने नहीं भरा बिजली बिल:275 करोड़ से ज्यादा का बकाया, विभाग परेशान

Sep 29, 2026 - 17:25
0
अयोध्या में 60213 उपभोक्ताओं ने नहीं भरा बिजली बिल:275 करोड़ से ज्यादा का बकाया, विभाग परेशान
अयोध्या में बिजली कनेक्शन लेने के बाद आज तक एक रुपये का बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 63,213 उपभोक्ता बिजली विभाग के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। बिजली विभाग के रिकॉर्ड में ऐसे उपभोक्ताओं को 'नेवर पेड कंज्यूमर' कहा जाता है। इन उपभोक्ताओं पर करीब 275 करोड़ की बकाया धनराशि बताई जा रही है। मंगलवार 29 सितंबर को अधीक्षण अभियंता विनय कुमार पटेल ने बताया कि बिजली विभाग के रिकॉर्ड में नेवर पेड उपभोक्ताओं का पूरा ब्योरा दर्ज है। विभाग की ओर से समय-समय पर ऐसे उपभोक्ताओं के घर और प्रतिष्ठानों पर राजस्व वसूली के लिए टीमें भेजी जाती हैं। टीमों द्वारा उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करने के साथ ही शासन की ओर से संचालित एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया जाता है। विभागीय अभियान के दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने ओटीएस का लाभ लेकर अपना बकाया निपटाया और इसके बाद सामान्य उपभोक्ताओं की तरह नियमित रूप से बिजली बिल जमा करना शुरू कर दिया। हालांकि 63213 हजार ऐसे विद्युत उपभोक्ता अभी भी हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से बिल भुगतान नहीं किया है। जिन पर करीब 275 करोड़ रुपया बकाया है। विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व की वसूली करना है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण बकाया राशि लगातार बढ़ रही है। विभागीय अधिकारी ऐसे उपभोक्ताओं की सूची के आधार पर अभियान चलाकर वसूली की कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बावजूद भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User