एरच में सपनों का भारत कार्यक्रम:युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया

Sep 29, 2026 - 17:25
0
एरच में सपनों का भारत कार्यक्रम:युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया
एरच में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेठ रामदास मेमोरियल महाविद्यालय में 'सपनों का भारत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित चौरसिया ने शिरकत की। आयोजन के दौरान युवाओं के बीच देश के विकास, शिक्षा, रोजगार, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं से प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेकर नए भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं, विद्यार्थियों ने भी भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचार और संकल्प साझा किए। इस अवसर पर रंगोली और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभाग करने वाली रक्षा, वर्षा कश्यप, संजना, कशिश राजपूत, अक्शा बानो, सुमित, अंशिका राणा और मुस्कान गौतम आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य संदीप श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी करन सिंह वर्मा सहित प्रवक्ता रमेश कुमार खरे, सोमकांत खरे, चंद्रभान खरे, मोहनी देवी, शशिवाला और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User