अयोध्या में 70 किमी रफ्तार के तूफान ने मचाई तबाही:पेड़ गिरने से हाईवे पर यातायात थमा, बिजली सप्लाई भी ठप; फसलों को भारी नुकसान

Oct 05, 2026 - 18:14
0
अयोध्या में 70 किमी रफ्तार के तूफान ने मचाई तबाही:पेड़ गिरने से हाईवे पर यातायात थमा, बिजली सप्लाई भी ठप; फसलों को भारी नुकसान
अयोध्या के बीकापुर तहसील क्षेत्र में सोमवार देर शाम करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने फिर तबाही मचाई। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे प्रयागराज हाईवे समेत प्रमुख रास्तों पर यातायात रुक गया। तूफान से कई दुकानों के टीनशेड उड़ गए, वाहनों को नुकसान पहुंचा। बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक जामुन का पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं। बीकापुर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय और नायब तहसीलदार ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गिरे पेड़ों को हटवाया, यातायात बहाल कराया। उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ने राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए। तूफान से बिजली सप्लाई ठप हो गई। किसानों की केले, धान, सब्जियों और गन्ने की फसल को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है। देखें तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User