बरेली कॉलेज में शिक्षकों का धरना स्थगित:सांसद छत्रपाल गंगवार और विधायक संजीव अग्रवाल की बातचीत के बाद मिला आश्वासन

Oct 05, 2026 - 18:14
0
बरेली कॉलेज में शिक्षकों का धरना स्थगित:सांसद छत्रपाल गंगवार और विधायक संजीव अग्रवाल की बातचीत के बाद मिला आश्वासन
बरेली कॉलेज में शिक्षकों का धरना आज खत्म हो गया। यह धरना शिक्षकों के वाहनों की नो-एंट्री के विरोध में चल रहा था। धरना स्थल पर बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार और बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल पहुंचे। दोनों नेताओं ने शिक्षकों के सामने कॉलेज के अध्यक्ष डीएम अविनाश सिंह और प्राचार्य डॉ. ओ.पी. राय से फोन पर बात की। शिक्षक संघ के सेक्रेटरी बीपी सिंह ने बताया कि बातचीत के बाद उन्हें भरोसा दिया गया है। कल से शिक्षकों के वाहनों के लिए कॉलेज का गेट खोल दिया जाएगा। शिक्षक पहले की तरह अपने वाहन अंदर ले जा सकेंगे। यह आश्वासन मिलने के बाद शिक्षक संघ ने धरना खत्म कर दिया। इस फैसले से शिक्षकों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User