अयोध्या में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी:शिक्षक एमएलसी चुनाव पर मंथन, अवध विश्वविद्यालय में आठ जिलों के पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
अयोध्या में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। यहां वे पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके बाद वे शिक्षक मतदाता सम्मेलन में शामिल होकर मतदाताओं से संवाद करेंगे। दोपहर 12 बजे अवध विश्वविद्यालय में बैठक पंकज चौधरी डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में दोपहर 12 बजे बैठक करेंगे। इसमें अयोध्या महानगर और जिला के अलावा अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक, सांसद, विधायक, एमएलसी और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठन की सक्रियता और मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी नेतृत्व का जोर चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर रहेगा। एक बजे शिक्षक मतदाता सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष दोपहर एक बजे शिक्षक मतदाता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें अयोध्या महानगर, अयोध्या जिला और अंबेडकरनगर के शिक्षक मतदाता हिस्सा लेंगे। शिक्षक एमएलसी चुनाव को देखते हुए इस सम्मेलन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके जरिए भाजपा शिक्षक मतदाताओं से संवाद कर अपनी चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश करेगी। बस्ती और गोरखपुर में भी कार्यक्रम अयोध्या के कार्यक्रमों के बाद पंकज चौधरी दोपहर 3:15 बजे बस्ती के तेलियाजोत, कटया स्थित भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के आवास पहुंचेंगे। यहां वे हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे गोरखपुर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक करेंगे। इसमें गोरखपुर जिला और महानगर के साथ महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। पूर्वांचल में संगठन की मजबूती और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां उनके दौरे के प्रमुख एजेंडे में रहेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)