अयोध्या में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट,:सात लोगों पर केस दर्ज, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी देने के आरोप

Oct 20, 2026 - 09:44
0
अयोध्या में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट,:सात लोगों पर केस दर्ज, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी देने के आरोप
अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने दो पक्षों के बीच बड़ी मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने मंगलवार को बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पहले पक्ष की पीड़िता पूनम पत्नी अनिल निवासी भेलसर ने तहरीर में बताया कि बच्चों के विवाद के बाद अजय, जंगबहादुर, सचिन और रानी जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि विपक्षियों ने घर में मौजूद अनिल की बुजुर्ग मां के साथ अभद्रता और मारपीट की। पूनम ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके गले से सोने की मटरमाला और झाला नोच लिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय उनके पति अनिल घर पर नहीं थे। पीड़िता के अनुसार आरोपी यह कहते हुए गए कि अनिल के घर लौटने पर उसे मारकर फेंक देंगे। पूनम ने पुलिस से सुरक्षा और कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष के राजबहादुर पुत्र रामदुलारे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे बच्चों के विवाद को लेकर अनिल की पत्नी पूनम, उनकी बेटी सोनी और अनिल की मां ने उनकी 14 वर्षीय बेटी नैन्सी को घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए किशोरी को लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा, बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और कमरे में बंद कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी गई। बीच-बचाव करने आईं उनकी पत्नी प्रतिभा के साथ भी मारपीट की गई। राजबहादुर ने बताया कि सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और बेटी को कमरे से बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य ने मंगलवार को बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके मेडिकल को भेजते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User