मथुरा में आज रावण-अहिरावण के पुतलों का दहन:सीओ सिटी और नगर मजिस्ट्रेट ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया
मथुरा के महाविद्या स्थित रामलीला मैदान में आज मंगलवार को विजयदशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान रावण और अहिरावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गया गई हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी और नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रामलीला मंचन, पुतला दहन और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रवेश और निकास द्वारों की व्यवस्था देखी गई। मैदान में कराई जा रही बैरिकेडिंग का भी निरीक्षण किया गया, जिससे भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सीओ सिटी आशना चौधरी ने कहा कि दशहरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मैदान और आसपास के प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। पुलिस का प्रयास रहेगा कि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से रामलीला मंचन तथा पुतला दहन देख सकें। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने बताया कि रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की जा चुकी है। आयोजन से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य विजयदशमी के पर्व और मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। अधिकारियों ने आयोजन से जुड़े लोगों को व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)