अयोध्या में ली स्वच्छता की शपथ:गुलाबबाड़ी में छात्रों ने चलाया सफाई अभियान, निकाली जागरूकता रैली

Oct 07, 2026 - 12:23
0
अयोध्या में ली स्वच्छता की शपथ:गुलाबबाड़ी में छात्रों ने चलाया सफाई अभियान, निकाली जागरूकता रैली
अयोध्या में बुधवार को पंडित माता प्रसाद त्रिपाठी राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार स्वच्छता अभियान के तहत शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. शिव कुमार मिश्र, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की जिला परियोजना अधिकारी डॉ. स्वेता साहू, वन विभाग की टीम, विद्यालय के शिक्षक और छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत छात्रों ने विद्यालय से गुलाबबाड़ी तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली और गुलाबबाड़ी में साफ-सफाई का कार्य भी किया। इस अवसर पर खेल अध्यापक विजेंद्र सिंह और देव प्रकाश पाठक भी उपस्थित रहे। समस्त जानकारी विद्यालय के सहायक अध्यापक अंकुर तिवारी द्वारा दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User