बहराइच में मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग:कंप्यूटर, इनवर्टर और फर्नीचर समेत सामान जलकर खाक, ग्रामीणों ने बुझाई

Oct 07, 2026 - 12:23
0
बहराइच में मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग:कंप्यूटर, इनवर्टर और फर्नीचर समेत सामान जलकर खाक, ग्रामीणों ने बुझाई
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा में शरद मोबाइल शॉप में मंगलवार देर रात करीब एक बजे आग लग गई। दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दी और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। काफी कोशिश के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा कंप्यूटर, इनवर्टर और फर्नीचर समेत कई सामान जलकर खाक हो गए थे। समय रहते आग बुझने से आसपास की अन्य दुकानें और मकान आग की चपेट में आने से बच गए। बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका घटना की जानकारी मिलते ही हरदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने की जानकारी ली। दुकान मालिक अजय मिश्रा ने बताया कि आग से दुकान को बहुत नुकसान हुआ है। दुकान का जरूरी सामान भी जल गया है। शुरुआती जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User