अयोध्या में मां दुर्गा का जागरण आयोजित:भक्ति संगीत की सजेगी महफिल, गायकों द्वारा कीर्तन प्रस्तुति होगी
अयोध्या के पलिया लोहानी पंडरी में मंगलवार को जय मां सर्वा श्री नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा का जागरण आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम रात 8 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगा। जागरण में रामायण व्यास एवं भजन गायक पंडित सर्वेश पाण्डेय, भजन गायिका आरती, भजन गायक राजू रंगीला और शिवा पंडित सहित अन्य कलाकार मां दुर्गा के भजनों और कीर्तन की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। समिति के अध्यक्ष आदर्श पाण्डेय और प्रबंधक सचिन पाण्डेय ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जागरण में शामिल होने की अपील की है। समिति में आदर्श पाण्डेय अध्यक्ष, रजनीश पाण्डेय उपाध्यक्ष, रवीश पाण्डेय कोषाध्यक्ष, अविरल पाण्डेय संरक्षक, शिवा पाण्डेय सचिव और अजय मिश्रा मार्गदर्शक हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)