अयोध्या में 14 हजार TB मरीजों का पोषण भत्ता अटका:जुलाई से खातों में नहीं पहुंची रकम, CMO बोले- पैसा मिलते ही होगा भुगतान
अयोध्या में करीब 14 हजार टीबी मरीजों का पोषण भत्ता जुलाई से अटका हुआ है। शासन से बजट नहीं मिलने के कारण निश्चय पोषण योजना के तहत मरीजों के बैंक खातों में पैसा नहीं पहुंच रहा है। इससे मरीजों को पौष्टिक भोजन जुटाने में परेशानी हो रही है। भुगतान की उम्मीद में मरीज बैंक और स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने सोमवार को बताया कि शासन से अभी बजट नहीं मिला है। बजट आते ही पात्र मरीजों के खातों में धनराशि भेज दी जाएगी। जिले में 5 हजार मरीजों का चल रहा इलाज स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अयोध्या जिले में करीब 5 हजार टीबी मरीजों का वर्तमान में इलाज चल रहा है। वहीं, लगभग 9 हजार मरीज अपना इलाज पूरा कर चुके हैं। इन सभी करीब 14 हजार मरीजों को जुलाई से पोषण भत्ते की धनराशि नहीं मिली है। इलाज करा रहे मरीजों के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करना चुनौती बन रहा है। टीबी के उपचार के दौरान पौष्टिक आहार जरूरी होता है, ऐसे में आर्थिक सहायता नहीं मिलने से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। निश्चय पोषण योजना के तहत मिलती है मदद टीबी मरीजों को उपचार के दौरान पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार निश्चय पोषण योजना चला रही है। इसके तहत पात्र मरीजों को आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है, ताकि वे अपनी जरूरत के अनुसार पौष्टिक भोजन की व्यवस्था कर सकें। CMO डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने सोमवार, 12 अक्टूबर को बताया कि शासन से अभी बजट प्राप्त नहीं हुआ है। बजट मिलते ही पात्र टीबी मरीजों के बैंक खातों में पोषण भत्ते की धनराशि भेज दी जाएगी। फिलहाल मरीजों को भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)