अयोध्या में मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान सत्र:डॉ. आलोक बोले- तनाव और अनिद्रा से बचने के लिए अच्छी नींद जरूरी

Oct 14, 2026 - 17:01
0
अयोध्या में मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान सत्र:डॉ. आलोक बोले- तनाव और अनिद्रा से बचने के लिए अच्छी नींद जरूरी
अयोध्या के झुनझुनवाला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया। इसमें डॉ. आलोक मनदर्शन ने तनाव, अनिद्रा और मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तनाव का सकारात्मक रूप आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है, जबकि नकारात्मक तनाव मानसिक परेशानियों का कारण बन सकता है। अपर्याप्त नींद से तनाव बढ़ता है और तनाव के कारण नींद प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि देर से नींद आना, बार-बार नींद टूटना और समय से पहले जाग जाना अनिद्रा के प्रमुख लक्षण हैं। डॉ. आलोक ने कहा कि नियमित रूप से सात से आठ घंटे की नींद लेना मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि तनाव, उलझन या अनिद्रा की समस्या दो सप्ताह से अधिक बनी रहने पर मनोपरामर्श लेना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्टी संजय झुनझुनवाला और डेवलपमेंट डायरेक्टर मीनाक्षी मोदी के निर्देशन में हुआ। इसमें संस्थान के शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User