खानपुर में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान:पुलिस ने बांटे साड़ी शॉल उपहार, हेल्पलाइन नंबरों की दी अहम जानकारी
बुलंदशहर के खानपुर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बुधवार को खानपुर कस्बे में पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं व आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस टीम की ओर से महिलाओं को खाद्य सामग्री के साथ साड़ी और शॉल वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को 1090 महिला पावर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस, 102 गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। उन्हें इन नंबरों का जरूरत पड़ने पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)