अयोध्या में SDM ने घाटों को किया निरीक्षण:दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, संपर्क मार्गों के गड्ढे तत्काल भरवाने के निर्देश

Oct 18, 2026 - 16:29
0
अयोध्या में SDM ने घाटों को किया निरीक्षण:दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, संपर्क मार्गों के गड्ढे तत्काल भरवाने के निर्देश
अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए रविवार दोपहर बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने चार स्थानों पर घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कैथी, रेछ, कामाख्या और अमौनी-सुल्तानपुर स्थित विसर्जन घाटों पर पहुंचकर रास्तों, बिजली, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। जहां कमियां मिलीं, उन्हें विसर्जन से पहले दूर करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर के मुताबिक, रुदौली सर्किल में कुल 287 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निर्धारित घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य समेत पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। घाटों तक जाने वाले रास्तों की होगी मरम्मत निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन घाटों तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों की स्थिति देखी। रास्तों पर गड्ढे और दूसरी कमियां मिलने पर लोक निर्माण विभाग को तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही होगी, इसलिए रास्तों का सुरक्षित और सुगम होना जरूरी है। बिजली और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश घाटों पर विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और आवागमन को लेकर भी अधिकारियों ने संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए। विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी निरीक्षण में हिस्सा लिया। प्रशासन ने विसर्जन कार्यक्रम से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने पर जोर दिया। शांतिपूर्ण विसर्जन कराना प्रशासन की प्राथमिकता क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने बताया कि 287 स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। इसके लिए संबंधित विभागों को समय रहते कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User