लोहे की सीढ़ी चढ़ते समय करंट से माली की मौत:बचाने दौड़े दुकान मालिक और बेटे को भी लगा झटका
बस्ती में पैकोलिया थाना क्षेत्र के हसीनाबाद बाजार में रविवार सुबह करंट लगने से करीब 60 वर्षीय माली रामधीरज माली की मौत हो गई। वह फूल-माला चढ़ाने के लिए एक वस्त्रालय के प्रथम तल पर जा रहे थे। लोहे की सीढ़ी से चढ़ते समय बिजली की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बचाने दौड़े दुकान मालिक और बेटे जानकारी के अनुसार, रामधीरज रोज की तरह रविवार सुबह करीब 9 बजे यदुनंदन चौहान के वस्त्रालय पहुंचे थे। वह लोहे की सीढ़ी के सहारे प्रथम तल पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से नीचे गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए दुकान मालिक और उनका बेटा रवि दौड़े। इस दौरान दोनों को भी हल्का बिजली का झटका लगने की बात सामने आई है। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन रामधीरज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। रामधीरज परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संभालते थे। उनके परिवार में पत्नी और पांच संतानें हैं। इनमें चार की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी अविवाहित है।हसीनाबाद चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)