अयोध्या में स्कूल जा रही लापता किशोरी मिली:पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस, पुलिस ने मेडिकल और बयान के लिए भेजा

Oct 18, 2026 - 14:32
0
अयोध्या में स्कूल जा रही लापता किशोरी मिली:पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस, पुलिस ने मेडिकल और बयान के लिए भेजा
अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी छह अक्टूबर को अपने पिता के साथ साइकिल से विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में झगरू नगर चौराहे के पास आस्तीकन के निकट वह पिता से अलग हो गई और खुद स्कूल जाने की बात कही। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। बाद में परिजनों को एक युवक द्वारा उसे अपने साथ ले जाने की जानकारी मिली। इस मामले में किशोरी के पिता ने आठ अक्टूबर को इनायतनगर थाने में तहरीर देकर गांव के ही विनय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पिता ने पुलिस से मामले में विधिक कार्रवाई करने की मांग की थी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की पुलिस किशोरी को बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने रविवार 18 अगस्त को बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User