लखनऊ के लोहिया पार्क में डांडिया नाइट:शनिवार शाम 'रास रंगीलो डांडिया नाइट सीजन-2' में उमड़ी भीड़, 5 दिन चलेगा आयोजन
लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क शनिवार शाम डांडिया और गरबा के रंग में रंग गया। गेट नंबर-2 में रास रंगीलो डांडिया नाइट सीजन-2 में युवाओं के साथ परिवारों ने भी जमकर डांस किया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में पहुंचे लोगों ने डांडिया स्टिक के साथ गरबा किया। जैसे-जैसे रात बढ़ी, डांस फ्लोर पर उत्साह भी बढ़ता गया। एसएम ग्रुप्स की ओर से पांच दिवसीय डांडिया नाइट 16 से 20 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग पहुंच रहे हैं। शुरुआती टिकट की कीमत 149 रुपए रखी गई है। ट्रेडिंग गानों पर थिरके कदम डीजे पर बॉलीवुड और गुजराती बीट्स का सिलसिला शुरू होते ही लोग डांस फ्लोर पर पहुंच गए। ऊ अंटावा मावा ऊ अंटावा, चोगाड़ा, कमरिया, नगाड़ा संग ढोल और ढोलिडा जैसे गानों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। कपल्स, दोस्तों की टोली और परिवारों ने एक-दूसरे के साथ डांडिया खेलकर माहौल को और रंगीन बना दिया। इस मौके पर युवाओं ने अपने दोस्तों के साथ जमकर सेल्फी भी लीं। महिलाएं लहंगा-चोली और पुरुष कुर्ता-पायजामा व पारंपरिक परिधानों में पहुंचे। कई लोगों ने डांडिया के लिए खास तौर पर तैयारियां की थीं। सेल्फी और फोटो के लिए भी लोगों में खासा उत्साह रहा। दोस्तों के साथ पहुंचे युवक-युवतियां दोस्तों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे राहुल सिंह ने कहा कि डांडिया नाइट का माहौल काफी शानदार है। पूरे साल इस तरह के आयोजन का इंतजार रहता है। दोस्तों के साथ डांस करने और संगीत पर झूमने का अलग ही मजा है। इस बार आयोजन में लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। संजना ने कहा कि डांडिया अब सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं रह गया है। परिवार के साथ भी लोग इसका आनंद ले रहे हैं। यहां संगीत, डांस और पारंपरिक पहनावे का अच्छा मेल देखने को मिल रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी उत्साहित नजर आए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)