अयोध्या में स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला का आरंभ:राममय हुआ भगवदाचार्य स्मारक सदन, भाव धारा में डूबे श्रद्धालु

Oct 08, 2026 - 22:45
0
अयोध्या में स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला का आरंभ:राममय हुआ भगवदाचार्य स्मारक सदन, भाव धारा में डूबे श्रद्धालु
अयोध्या की आध्यात्मिक धरा गुरुवार को रामकथा की भावधारा में सराबोर हो उठी। भगवदाचार्य स्मारक सदन में पौराणिक रामलीला का विधिवत शुभारंभ हुआ। शंखनाद, मंगलाचरण और संतों की उपस्थिति के बीच रामलीला के प्रथम दिवस का मंचन शुरू हुआ तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान श्रीराम की लीला के साक्षी बने। संत श्रीतुलसीदास रामलीला समिति के अध्यक्ष बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य महाराज, कार्यकारी अध्यक्ष रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जनमेजय शरण महाराज, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास और महामंत्री स्वामी संजय दास ने रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर श्रीमहंत अवधेश कुमार दास , प्राचार्य महंत डॉ. महेश दास ,नागा राम लखन दास , श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास सहित बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे। महंत देवेशाचार्य, महंत मुकेश दास, महंत उपेंद्र दास, महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास, महंत धनुषधारी शुक्ला, तीर्थ पुरोहित अध्यक्ष राजेश पांडेय, रघुपति पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, अंबिका दास, विराट दास, घनश्याम दास, तन्मय दास, पृथ्वी दास, शशि दास, प्रह्लाद सिंह और समिति के सचिव शिवम श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पौराणिक रामलीला के शुभारंभ के साथ ही भगवदाचार्य स्मारक सदन में धर्म, संस्कृति और लोक परंपरा का अद्भुत संगम दिखाई दिया। रामकथा के पात्रों के मंच पर आते ही श्रद्धालुओं की आंखों में आस्था और हृदय में श्रीराम के प्रति भक्ति का भाव उमड़ पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User