अयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत:टीन शेड के पाइप से फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Oct 08, 2026 - 14:22
0
अयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत:टीन शेड के पाइप से फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के सेवरा गांव में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 38 वर्षीय युवक का शव टीन शेड के पाइप के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। सेवरा गांव निवासी शिवपूजन चौरसिया (38) पुत्र पंडोही की मानसिक हालत पिछले करीब 10 वर्षों से ठीक नहीं थी। परिजनों के मुताबिक उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे शिवपूजन घर से बाहर निकलकर भागने का प्रयास कर रहे थे। इस पर पत्नी और बेटे ने उन्हें पकड़कर वापस घर ले आए। कुछ देर बाद पत्नी घरेलू कार्य में व्यस्त हो गई, जबकि बेटा डेयरी पर भैंस का दूध देने चला गया। दूध देकर वापस लौटने के बाद बेटा अपने पिता को चाय देने के लिए कमरे में पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने और दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद ऊपर पड़ी टीन शेड को हटाकर अंदर देखा गया तो शिवपूजन गमछे के सहारे पाइप से फंदे पर लटके मिले। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इनायतनगर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और फौती सूचना दर्ज की। पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अयोध्या मर्चरी भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User