अयोध्या में सपा व्यापार सभा का PDA व्यापारी सम्मेलन:राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल बोले- पीड़ित व्यापारी सपा के साथ, सरकार बनी तो दिलाएंगे सम्मान और उचित मुआवजा
अयोध्या के लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की ओर से PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में अयोध्या मंडल के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल रहे। मनीष जगन अग्रवाल ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा के समर्थन में व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का पीड़ित और परेशान व्यापारी समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि 2027 में व्यापारी सपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अन्याय के खिलाफ व्यापारियों के साथ खड़े होने का दावा अग्रवाल ने कहा कि मेरठ, वाराणसी या अयोध्या, जहां भी व्यापारियों के साथ अन्याय हुआ है, वहां पहुंचकर उनकी समस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर पीड़ित व्यापारियों को उचित मुआवजा और सम्मान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर भी आरोप लगाए। हालांकि, इन आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पर भी साधा निशाना सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि विधायक पहले समाजवादी पार्टी में थे और अब भाजपा में जाकर उसी तरह की बातें कर रहे हैं। अग्रवाल ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में PDA की समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सम्मेलन में व्यापारियों से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)