UPPCS-2025 सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू प्रशिक्षण:हापुड़ में CDO श्रुति शर्मा ने दिए जरूरी टिप्स

Sep 26, 2026 - 19:32
0
UPPCS-2025 सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू प्रशिक्षण:हापुड़ में CDO श्रुति शर्मा ने दिए जरूरी टिप्स
हापुड़ के निजामपुर स्थित राजकीय आईएएस-पीसीएस कोचिंग केंद्र में यूपीपीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम 26 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया। इसका मकसद उम्मीदवारों को इंटरव्यू की प्रक्रिया और प्रभावी प्रस्तुतीकरण के बारे में बताना था। इस कार्यक्रम में हापुड़ की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्रुति शर्मा शामिल हुईं। उन्होंने अभ्यर्थियों से इंटरव्यू की तैयारी पर बात की। श्रुति शर्मा ने सवालों को ध्यान से समझने और संयम से जवाब देने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में उम्मीदवारों को अपने परिचय, पढ़ाई और रुचियों से जुड़े सवालों की तैयारी करने की सलाह दी गई। उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, उत्तर प्रदेश से जुड़े विषयों और प्रशासनिक परिस्थितियों की जानकारी रखने को भी कहा गया। अभ्यर्थियों को बताया गया कि इंटरव्यू में तथ्यों को तार्किक और संतुलित तरीके से पेश करना जरूरी है। करंट अफेयर्स को प्रशासनिक हालात से जोड़कर जवाब देने की तकनीक पर भी बात हुई। बॉडी लैंग्वेज और संवाद शैली पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User