अयोध्या में थीम पार्क, माता सीता गैलरी का होगा निर्माण:ADA ने शासन को भेजा 180 करोड़ का प्रस्ताव, भरत कुंड का भी होगा पर्यटन की दृष्टि से विकास

Oct 19, 2026 - 09:16
0
अयोध्या में थीम पार्क, माता सीता गैलरी का होगा निर्माण:ADA ने शासन को भेजा 180 करोड़ का प्रस्ताव, भरत कुंड का भी होगा पर्यटन की दृष्टि से विकास
रामनगरी अयोध्या को और भव्य बनाने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने 180 करोड़ रुपए की विकास योजना तैयार की है। इसके तहत शहर में थीम पार्क और माता सीता की आर्ट गैलरी बनाई जाएगी। भरत कुंड का भी उच्चस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा। प्राधिकरण ने इन कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। योजना में सड़कों का निर्माण, कुंड और तालाबों का सौंदर्यीकरण तथा पक्की नालियों का निर्माण भी शामिल है। इन कार्यों से शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी है। 36 करोड़ रुपये से भरत कुंड का होगा विस्तार अयोध्या विकास प्राधिकरण ने भरत कुंड के व्यापक विकास के लिए करीब 36 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज दी है। स्वीकृति मिलते ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। एडीए उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने बताया कि भरत कुंड को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विश्वस्तरीय पहचान दिलाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि रामायण काल से जुड़े इस पावन स्थल को उसकी ऐतिहासिक और धार्मिक गरिमा के अनुरूप विकसित किया जाएगा। विजन-2047 के तहत विकास की तैयारी अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने बताया कि अयोध्या विजन-2047 के तहत मिली धनराशि से रामनगरी के विकास की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इसी क्रम में 180 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से और आकर्षक बनाना है। इसके साथ ही थीम पार्क और माता सीता की आर्ट गैलरी जैसे कार्यों से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। शासन की मंजूरी के बाद आगे बढ़ेंगे काम प्रस्ताव में शामिल विकास कार्यों पर शासन की मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। योजना के लागू होने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User