अयोध्या में तीन दिन तक नहीं चलेंगे डंपर:SDM ने मरम्मत के दिए निर्देश, दैनिक भास्कर की खबर के बाद प्रशासन सख्त

Oct 19, 2026 - 18:17
0
अयोध्या में तीन दिन तक नहीं चलेंगे डंपर:SDM ने मरम्मत के दिए निर्देश, दैनिक भास्कर की खबर के बाद प्रशासन सख्त
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण में लगे डंपरों के संचालन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। खंडासा थाना क्षेत्र के मोहाली चौराहे पर डंपर की चपेट में आने से गोवंश की मौत और ओवरलोडिंग के कारण सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की खबर दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से चलाया जिसके बाद उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा ने सोमवार दोपहर बाद बड़ा आदेश जारी किया है। इसके तहत दुर्गा प्रतिमा विसर्जन संपन्न होने तक मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थाना क्षेत्रों में डंपरों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। एसडीएम ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अगले तीन दिनों तक किसी भी थाना क्षेत्र में डंपर नहीं चलेंगे। इसके साथ ही विसर्जन मार्ग पर बने गड्ढों को तत्काल भरवाने और सड़कों को आवागमन के योग्य बनाने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण के लिए मिट्टी ढुलाई में लगे डंपरों में ओवरलोडिंग की जा रही है। इसके चलते जगह-जगह सड़कें टूट रही हैं और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का भी आरोप लगाया था। खंडासा थाना प्रभारी कमलेश सरोज ने बताया कि डंपर की चपेट में आने से मृत गोवंश का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। संबंधित वाहन को सीज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि डंपर चालकों की बैठक कर उन्हें सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मिट्टी ढुलाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। गौरतलब है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं।एक दिन पहले पुल निर्माण के दौरान एक श्रमिक की मौत हुई थी, जबकि कुछ दिन पूर्व डंपर की चपेट में आने से एक बालिका की भी जान जा चुकी है।लगातार हो रही घटनाओं और सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। अब प्रशासन की कार्रवाई से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User