अयोध्या में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:पेट्रोल पंप के पीछे रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड पर परोमा के पास बीती देर रात ट्रेन की चपेट में आने से चंद्रभान यादव (अधेड़) की मौत हो गई। वह बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा मठिया निवासी सीताराम के पुत्र थे। घटनास्थल के पास यूपी-42-एए-8718 नंबर की मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचे और पास में मिली बाइक किसकी है, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पेट्रोल पंप के पीछे मिला शव प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे के मुताबिक, बीती रात पीआरवी-6712 के जरिए सूचना मिली कि परोमा पेट्रोल पंप के पीछे रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रेलवे ट्रैक के बीच शव पड़ा मिला। इसके बाद मृतक की पहचान कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। बाइक मिलने से घटना की परिस्थितियों की जांच पुलिस घटनास्थल के पास मिली मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चंद्रभान यादव ट्रेन की चपेट में कैसे आए। पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर मिलने पर उसके आधार पर भी जांच और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)