अयोध्या में युवती से छेड़छाड़, आरोपी पर केस दर्ज:मोबाइल नंबर देने की कोशिश की, हाथ पकड़कर घसीटा; पुलिस ने बयान दर्ज कराने भेजा

Oct 17, 2026 - 13:26
0
अयोध्या में युवती से छेड़छाड़, आरोपी पर केस दर्ज:मोबाइल नंबर देने की कोशिश की, हाथ पकड़कर घसीटा; पुलिस ने बयान दर्ज कराने भेजा
अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने शनिवार को बताया कि घटना 15 अक्टूबर की है युवती का मेडिकल कराने के बाद आज न्यायालय में बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोप है कि युवक ने रास्ते में युवती को रोककर मोबाइल नंबर देने का प्रयास किया और उसका हाथ पकड़कर घसीटते हुए छेड़छाड़ करने की कोशिश की। घटना 15 अक्टूबर की सुबह की बताई जा रही है। पुलिस युवती को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया है। पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 अक्टूबर को सुबह करीब नौ बजे उनकी 23 वर्षीय पुत्री अपनी मां को चाय आदि देने जा रही थी। उनकी मां गांव में रामदेव के इंजन पर धान पीटने का काम कर रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रामबाबू ने उनकी पुत्री को रोककर मोबाइल नंबर देने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक ने युवती का हाथ पकड़कर उसे घसीटा और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। घटना के बाद युवती रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर सूचना दी और थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने शनिवार, 17 अक्टूबर को बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User