बुलंदशहर के स्कूल में नवमी-दशहरा उत्सव आयोजित:बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, रावण वध कर दिया विजय संदेश
बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित सनरेज स्कूल में शनिवार को नवमी और दशहरा समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्ले-वे से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने धार्मिक प्रसंगों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से त्योहारों का महत्व बताया। एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने मां दुर्गा के नौ रूपों और रामलीला का मंचन किया। कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने रामायण के प्रसंगों का मंचन किया। रुद्र ने राम, प्रांजल ने सीता और पूर्वी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई। पुलकित ने हनुमान और मानवी जैन ने मां काली का अभिनय किया। कार्यक्रम के अंत में राम की भूमिका निभा रहे विद्यार्थी ने गुब्बारों से बने रावण का वध किया। इसके बाद धार्मिक स्वरूपों की आरती उतारी गई। स्कूल के प्रबंधक पुनीत जैन ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)