अय्यप्पा मंदिर का दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार:लखनऊ में परिसर के अंदर दीवार फांदकर घुसा, महंगे शौक के लिए करता था चोरी
लखनऊ के गोमतीनगर के विनीतखंड स्थित लॉर्ड अय्यप्पा मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नकदी चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उजरियांव के भीमनगर निवासी अर्सलान (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5,145 रुपए बरामद किए हैं। लॉर्ड अय्यप्पा सर्विस सोसाइटी के महासचिव ओमानाकुट्टन एनके ने 10 अक्टूबर को गोमतीनगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसा और दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ले गया। आरोपी से 5,145 रुपए बरामद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने विनीतखंड-5 में रेलवे लाइन की ओर जाने वाले रास्ते से अर्सलान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 5,145 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मस्ती में उड़ाता था रुपए पूछताछ में आरोपी ने बताया वह महंगे शौक के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी का पैसा मौज मस्ती में उड़ा देता। मंदिर में चोरी करने के लिए उसने पहले आसपास रेकी की। इसके बाद दीवार फांदकर अंदर दाखिल हो गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)