बाबा बनकर मंदिर में छुपा था लूट का आरोपी:झांसी में काली सरकार अरेस्ट, दिव्य दरबार लगाता था, एक लाख से ज्यादा फोलोअर
झांसी में रविवार को हरदोई और मऊरानीपुर पुलिस ने लूट के आरोपी प्रदीप शुक्ला उर्फ काली सरकार को गिरफ्तार किया है। वह बाबा का भेष बनाकर मंदिर में छुपा था। यहां दिव्य दरबार भी लगाता था। जिसमें हर रोग को सही करने का दावा भी करता था। देश ही नहीं, विदेश से भी लोग उसके दरबार में आते थे। इंस्टाग्राम पर भी उसके एक लाख से ज्यादा फोलोअर है। लूट और मारपीट के दो केस में तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं होने पर कोर्ट ने उसके वारंट जारी कर दिए थे। कई सालों से हरदोई पुलिस उसे खोज रही थी। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। कुछ दिन पहले पुलिस को उसके झांसी में बाबा बनकर रहने की खबर मिली। इसके बाद हरदोई और मऊरानीपुर पुलिस ने रविवार को आवास पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)