काशी विश्वनाथ धाम में नवरात्रि पूजन:कलश स्थापना संग अनुष्ठान हुए, नवदुर्गा मंदिरों को अर्पित श्रृंगार सामग्री

Oct 11, 2026 - 13:17
0
काशी विश्वनाथ धाम में नवरात्रि पूजन:कलश स्थापना संग अनुष्ठान हुए, नवदुर्गा मंदिरों को अर्पित श्रृंगार सामग्री
वाराणसी में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से कलश स्थापना के साथ मां भगवती की आराधना शुरू हुई। इस अवसर पर वैदिक परंपराओं के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। नवरात्रि के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से मां विशालाक्षी और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित नवदुर्गा मंदिरों के लिए श्रृंगार सामग्री अर्पित की गई। परंपरा के अनुसार, सामग्री को बाबा श्री विश्वेश्वर के समक्ष विधि-विधान से अवलोकित कराने के बाद अर्पित किया गया। इस परंपरा के माध्यम से बाबा विश्वनाथ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों के प्रति आस्था प्रकट की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User