बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ:कथावाचक ने कहा- भागवत श्रवण से मिलता है आध्यात्मिक शांति का मार्ग

Oct 13, 2026 - 09:28
0
बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ:कथावाचक ने कहा- भागवत श्रवण से मिलता है आध्यात्मिक शांति का मार्ग
बरेली के प्राचीन बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में वृंदावन से आए भागवताचार्य पंडित माधव उपाध्याय का मंदिर कमेटी के प्रताप चंद्र सेठ और मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने स्वागत किया। इसके बाद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास पंडित माधव उपाध्याय ने कहा कि भगवान सच्चिदानंद स्वरूप हैं। उनका स्मरण करने से व्यक्ति के दैहिक, दैविक और भौतिक कष्टों का शमन होता है। इनसे मुक्ति के लिए भगवान श्री राधा-कृष्ण का ध्यान और भक्ति करनी चाहिए। उन्होंने श्रीमद्भागवत को वेद रूपी वृक्ष का पका हुआ फल बताते हुए कहा कि इसमें त्यागने योग्य कुछ भी नहीं है। भागवत कथा का श्रवण व्यक्ति को पापों से मुक्ति और आध्यात्मिक शांति की राह दिखाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण के साथ भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User